{"_id":"59b813024f1c1be77f8b64f6","slug":"201505235714-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने कोतवाली का घेराव कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने कोतवाली का घेराव कर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों ने कोतवाली का
घेराव कर किया प्रदर्शन
क्रासर
- फोरलेन निर्माण में ट्रकों से गिट्टी उतारने वाले मजदूरों से दबंग करते वसूली
- गुंडा टैक्स देने से इन्कार करने पर की जाती मजदूरों की पिटाई
- पांच के खिलाफ केस दर्ज
- एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फोटो संख्या-10
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। फोरलेन निर्माण में ट्रकों से गिट्टी उतारने वाले मजदूरों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। गुंडा टैक्स देने से आजिज मजदूरों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने का काम बीते करीब डेढ़ साल से चल रहा है। सुल्तानपुर- वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए निर्माण एजेंसी गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड को ठेका मिला है। निर्माण एजेंसी ने अपना प्लांट और बफर गोदाम लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर में बनाया है । रोजाना 70 से 100 ट्रकों तक गिट्टी, मौरंग और अन्य सामग्री की आमद इस गोदाम में होती है। इन ट्रकों को स्थानीय मजदूर अनलोड करते हैं। इसके लिए उन्हें ट्रकों में लदी मात्रा के हिसाब से 800 से लेकर 1200 रुपये तक कि मजदूरी दी जाती है। एक ट्रक को खाली करने में तीन से चार मजदूर लगते हैं। बीते करीब डेढ़ वर्षो से कुछ स्थानीय दबंग इन्हीं मजदूरों और ट्रक चालकों से रंगदारी वसूल कर रहे हैं। प्रत्येक ट्रक से 200 रुपये वसूल किए जाते हैं। इसमें 100 रुपये मजदूरों से और 100 रुपये चालकों से लिया जाता है। कुछ दिनों से यह रकम बढ़ाने के लिए दबंग मजदूरों और चालकों पर दबाव बना रहे हैं। मंगलवार की सुबह प्लांट पर पहुंचे मजदूरों को फिर से धमकाया गया तो उन्होंने सीधे स्थानीय कोतवाली पहुंचकर घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर लंभुआ धर्मराज उपाध्याय ने मजूदरों की तहरीर पर धनूपुर निवासी रमेश कुमार मिश्र, जय नारायण मिश्र, कैलाश मिश्र, रुद्दे, नरेंद्र व चंद्रभान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मजदूरों की निशानदेही पर रंगदारी वसूली में लिप्त कैलाश मिश्र को गिरफ्तार कर लिया है।