फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जीप को टक्कर मारने के बाद कार ने प्रौढ़ को रौंदा

जीप को टक्कर मारने के बाद कार ने प्रौढ़ को रौंदा

Sun, 06 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
जीप को टक्कर मारने के बाद कार ने प्रौढ़ को रौंदा
जीप को टक्कर मारने के
विज्ञापन

बाद कार ने प्रौढ़ को रौंदा

क्रासर

एंबुलेंस नही पहुंचने से लोगों ने किया हाईवे जाम

अमर उजाला ब्यूरो

गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फरीदीपुर के पास रविवार की दोपहर बाद तेज रफ्तार कार ने जीप को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे बाइक स्टार्ट कर रहे एक प्रौढ़ को रौंद दिया। दुर्घटना में प्रौढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि सूचना के बाद भी एंबुलेंस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। हालांकि पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हो गए। करीब घंटे भर हाईवे जाम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फरीदीपुर गांव के समीप रविवार की दोपहर बाद एक तेज रफ्तार कार ने जीप को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बाइक स्टार्ट कर रहे मोहम्मद सलीम (55) पुत्र मोहम्मद हकीम निवासी सेमरी दरगाह थाना गोसाईगंज को रौंद दिया। दुर्घटना में सलीम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में सलीम के भाई फिरोज को भी चोट आई। दुर्घटना के बाद भाग रही कार को पुलिस ने पकड़ लिया। इस बीच ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। नाराज ग्रामीणों ने इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाईवे जाम होने की सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को काफी समझाया-बुझाया तब जाकर लोग शांत हुए। करीब घंटे भर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed