फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   20 thousand unorganized workers of the district will get benefit from new labor laws

Sultanpur News: जिले के 20 हजार असंगठित श्रमिकों को मिलेगा नए श्रम कानूनों से फायदा

Sun, 23 Nov 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
20 thousand unorganized workers of the district will get benefit from new labor laws
सुल्तानपुर। नए लेबर कानून से मजदूरों काे न्यूनतम वेतन की गांरटी मिलेगी। जिससे जिले में करीब 20 हजार असंगठित मजदूरों को फायदा होगा। साथ ही दुकानों, कारखानों व छोटे उद्योग धंधों में काम करने वाले मजदूरों को ओवर टाइम करने पर दुगुना वेतन भी मिलेगा।
विज्ञापन

खासकर जिले के मजदूर जो बाहर जाकर काम कर रहे हैं, उनको आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। सरकार के इस फैसले पर व्यापारी संगठनों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

न्यूनतम वेतन की गारंटी फायदेमंद
फोटो संख्या-22
जिले में ज्यादातर कमजोर वर्ग के श्रमिक हैं। जो दुकानों व छोटे-छोटे उद्योग धंधाें में काम कर रहे हैं। ऐसे मजदूरों को न्यूनतम वेतनमान मिलने से काफी फायदा होगा, और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकेगी।
विज्ञापन

- अनूप कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल।

श्रम सीमा को 12 घंटे किए जाने पर उद्योगों को होगा फायदा


श्रम सीमा समय को आठ से 12 घंटे करने पर उद्योगों को काफी फायदा होगा। उत्पाद ज्यादा बनेंगे, मुनाफा होगा तो व्यापारियों को तो लाभ होगा ही, श्रमिकों के लिए नई स्कीम लाने में आसानी होगी। - आलोक सागर, अध्यक्ष किराना व्यापार मंडल समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदलाव की है शुरुआत


श्रम कानून के तहत शासन ने जो भी आदेश दिए हैं, वह सराहनीय है। श्रमबल के लिए बेहतर वेतन, रक्षा, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कल्याण जैसे बड़े बदलाव की शुरुआत है। - कमल सेठ, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल।



श्रमिकों को जीवन यापन में न आए परेशानी


श्रमिक हितों काे ध्यान में रखते हुए उद्योगों पर सरकार की ओर से सहूलियत प्रदान की जाए। ताकि श्रमिकों को जीवन यापन करने में कोई कठिनाई न हो। - बाबा संदीप श्रीवास्तव, जिला प्रभारी जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed