{"_id":"6065ecee8ebc3e8d1b2ec8ce","slug":"20-kg-thai-cat-fish-destroyed-sultanpur-news-lko572192248","type":"story","status":"publish","title_hn":"नष्ट कराई 20 किलो थाई मांगुर मछली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नष्ट कराई 20 किलो थाई मांगुर मछली
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रतिबंधित प्रजाति की मछलियों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए गठित टॉस्क फोर्स ने बृहस्पतिवार को अलीगंज बाजार में जांच की। प्रभारी मत्स्य वीएन तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस कर्मियों को कई लोग प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की बिक्री करते पाए गए।
टीम को देखते ही कुछ लोग भाग खड़े हुए। एक व्यक्ति को टीम ने प्रतिबंधित मछली की बिक्री करते हुए पकड़ लिया। उसके पास 20 किलोग्राम थाई मांगुर मछली मिली, जिसे बाजार से दूर जाकर गड्ढा खोदवाकर नष्ट करा दिया गया।
प्रभारी मत्स्य वीएन तिवारी ने बताया कि थाई मांगुर मछली के सेवन से गले अथवा लीवर में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। थाई मांगुर मछली की त्वचा पर वायरस भी पाए जाने की संभावना रहती है।