{"_id":"6065eda38ebc3e8ccc4c5ed0","slug":"20-corona-positive-found-in-a-day-sultanpur-news-lko57219609","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में मिले 20 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में मिले 20 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से हड़कंप मच गया है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में जिले में कोरोना के सर्वाधिक 20 संक्रमित एक दिन में पाए गए हैं। इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 43 से बढ़कर 63 हो गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन के साथ ही अमहट स्थित एल-टू हॉस्पिटल में रखा जा रहा है।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि एक अप्रैल को आई लैब रिपोर्ट में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लैब रिपोर्ट मिलने के बाद मरीजों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें होम आइसोलेशन के साथ एल टू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जिले में 25 मार्च से लेकर 31 मार्च तक कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 43 थी। बृहस्पतिवार को 20 पॉजिटिव मिलने के बाद एक्टिव केस 63 हो गए हैं।रिपोर्ट से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। डीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना की जांच बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
3954 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
जिले में बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल समेत 16 स्थानों पर 3954 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने जिला महिला अस्पताल समेत चार सीएचसी के वैक्सीनेशन का जायजा लिया।
बताया कि बृहस्पतिवार को निर्धारित लक्ष्य 4940 के सापेक्ष शाम तक 3954 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। इसके साथ ही 1419 लोगों की आरटीपीसीआर टेस्ट और 1428 लोगों की एंटीजन जांच हुई है।