फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   20 applications were submitted, yet the problem was not resolved

Sultanpur News: 20 प्रार्थनापत्र दिए, फिर भी समस्या नहीं सुलझी

Sat, 07 Mar 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
20 applications were submitted, yet the problem was not resolved
सदर तहसील में सुनवाई करते डीएम, एसपी व अन्य। स्रोत सूचना विभाग।
सुल्तानपुर। साहब... कम से कम 20 प्रार्थनापत्र समाधान दिवस में दिया है, लेकिन आज तक नाले से अवैध कब्जा व चकमार्ग नहीं खाली कराया है। शनिवार को सदर तहसील के समाधान दिवस में पहुंचे ब्रह्मजीतपुर निवासी रहमतउल्ला ने डीएम को प्रार्थनापत्र देते हुए अपनी बात रखी। डीएम कुमार हर्ष ने एसडीएम को कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र को दिया।
विज्ञापन

डीएम कुमार हर्ष, एसपी चारू निगम व सीडीओ विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई सुनवाई में संपूर्ण समाधान दिवस में 151 प्रार्थनापत्र आए। इसमें 35 के निस्तारण का दावा किया गया। अन्य को संबंधित विभागों को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। सदर के अलावा बल्दीराय, जयसिंहपुर, लंभुआ व कादीपुर तहसील में उपजिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने समाधान दिवस में सुनवाई की।
विज्ञापन

...…
केस-1
समय- दोपहर 12.00 बजे
कई बार शिकायत किया, लेकिन नहीं मिला शौचालय का पैसा
दूबेपुर के भाईं निवासी देवी प्रसाद ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पंचायतीराज विभाग ने एक व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृत किया है। पंचायत सचिव के कहने पर अपने खर्च से शौचालय बना लिया, लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं मिला। पीड़ित ने डीएम को शौचालय का आईडी नंबर देते हुए बताया कि इसके लिए कई बार प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन पैसा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
केस-2
समय- दोपहर 12.10 बजे
न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं खाली कराया गया अतिक्रमण
पिपरी साईंनाथपुर गांव निवासी शिवम सिंह ने डीएम को समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने आबादी की जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस पर बल्दीराय तहसीलदार की अदालत में मुकदमा चला। तहसीलदार ने बेदखली का आदेश जारी कर दिया, लेकिन आज तक अतिक्रमण को खाली नहीं कराया गया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इसकी जांच कराते हुए अतिक्रमण हटवाने की मांग किया है। डीएम ने इसे संबंधित को निस्तारित करने के लिए दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed