{"_id":"68b5e1b83ac0ab32b103b28e","slug":"19860-candidates-will-appear-for-pet-at-11-centres-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-140004-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 19,860 अभ्यर्थी 11 केंद्रों पर देंगे पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 19,860 अभ्यर्थी 11 केंद्रों पर देंगे पीईटी
Mon, 01 Sep 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से सरकारी नौकरियों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 19860 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा 6 और 7 सितंबर को दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है,ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अभ्यर्थियों की सुविधा के साथ नकलविहीन परीक्षा कराई जाए। पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं।
आधा घंटा पहले पहुंचे अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा। गाइडलाइन के अनुसार, पहली पाली में सुबह 9:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे तक ही केंद्र पर प्रवेश मिलेगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइन
-अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मान्य फोटो आईडी (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी) ले जाना अनिवार्य है।
-परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिल्कुल प्रतिबंधित हैं।
-साधारण पारदर्शी पेन (ब्लैक/ब्लू) और एडमिट कार्ड ही ले जाने की अनुमति है।