{"_id":"5c509b90bdec2273aa6baa99","slug":"191548786576-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं शुरू हुआ लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं शुरू हुआ लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज से प्रयाग के लिए दिन में नहीं बची कोई ट्रेन
गौरीगंज। लखनऊ से प्रयाग के बीच चलने वाली पीआरएल पैसेंजर का संचालन नहीं शुरू होने से कुंभ मेला जाने वाले दर्शनार्थियों को परेशानी हो रही हैै। स्थानीय स्टेशन से प्रयाग के लिए ट्रैक पर कोई दूसरी ट्रेन भी नहीं है।
लखनऊ-प्रयाग के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर व बरेली-प्रयाग ट्रेन को दिसंबर माह में संभावित कोहरे को देखते हुए निरस्त कर दिया था। इसके बाद से प्रयाग के लिए कोई ट्रेन नहीं है। स्थानीय लोगों की मांग पर रेल महकमे ने पिछले दिनों रात में चलने वाली बरेली-प्रयाग का संचालन तो शुरू किया लेकिन दिन में संचालित होने वाली पीआरएल पैसेंजर शुरू नहीं की। इतना ही नहीं सरकार की ओर से कुंभ चलो का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया।
इसके बावजूद लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयाग ट्रैक पर एक भी ट्रेन का संचालन नहीं किया। दिन में प्रयाग के लिए एक भी ट्रेन का संचालन नहीं होने से कुंभ मेले में दर्शन-स्नान को जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर के साथ ही एक भी मेला स्पेशल ट्रेन संचालित नहीं होने की पुष्टि करते हुए बताया कि डीआरएम कार्यालय को पत्र भेजकर ट्रेन संचालित करने की मांग की गई है। शीघ्र ही ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी बनी परेशानी
ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों पर लगातार भारी पड़ रही है। मंगलवार को इलाहाबाद-हरिद्वार, पंजाब मेल, पद्मावत एक्सप्रेस व नीलांचल एक्सप्रेस तीन से आठ घंटे विलंब से संचालित हुई। इससे यात्रियों को ठंड में रात स्टेशन पर गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है।