फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बैंक लूटकांड का वर्कआउट

बैंक लूटकांड का वर्कआउट

Sat, 15 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बैंक लूटकांड का वर्कआउट
बैंक डकैती में दो गिरफ्तार, पांच की तलाश
विज्ञापन

सुल्तानपुर। चार दिन पूर्व बड़ौदा उत्तर प्रदेश पूर्वी ग्रामीण बैंक की हरिहरपुर शाखा में दिनदहाड़े हुई डकैती में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना में पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फरार आरोपियों पर डीआईजी ने 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। डकैती के दौरान बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशों की रिकॉर्डिंग को शनिवार को एसपी ने पुलिस लाइंस सभागार में प्रोजेक्टर पर दिखाया।

लंभुआ क्षेत्र में श्रीरामपुर चौराहे पर स्थित बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरिहरपुर शाखा में मंगलवार सुबह प्रबंधक आरपी सिंह , कैशियर शीतला प्रसाद और सफाई कर्मी रवि कुमार चौरसिया समेत 15 लोगों को बंधक बनाकर डकैतों ने आठ लाख 48 हजार 430 रुपये लूट लिए थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पांच लुटेरे होने का पता चला। बैंक के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग से पता चला कि पांच बदमाश बैंक के अंदर और दो गेट के पास थे। शनिवार को लंभुआ कोतवाल आशुतोष मिश्र ने श्रीरामपुर-शिवगढ़ मार्ग पर रतनपुर मोड़ के पास सूरज सिंह निवासी अर्जुनपुर और पवन कुमार सरोज निवासी बरुआ दक्षिणी कोतवाली लंभुआ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में सूरज ने बताया कि उसका बरुआ दक्षिणी निवासी पवन सरोज के घर पर आना जाना था। पवन के घर पर ही उसके भांजे हब्बू उर्फ अंकुर सरोज निवासी मदुरा रानीगंज थाना कोहड़ौर जिला प्रतापगढ़ से मुलाकात हुई थी। तीनों ने मिलकर सद्दाम निवासी बासूपुर कोहड़ौर व अभिषेक निवासी कस्बा कोहड़ौर जिला प्रतापगढ़ व दो अन्य युवकों के साथ मिलकर बैंक में डाका डालने का प्लान तैयार किया था। मौका मिलते ही मंगलवार को बैंक में डाका डाल दिया। बैंक के अंदर सद्दाम, अभिषेक, हब्बू उर्फ अंकुर सरोज व दो अन्य युवक घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के गेट पर सूरज और पवन को आसपास के लोगों पर नजर रखने के लिए असलहा के साथ लगाया गया था। बैंक डकैती का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी अनुराग वत्स ने बधाई थी। फरार पांच डकैतों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। देर शाम डीआईजी फैजाबाद ओंकार सिंह ने इनाम की राशि 50 हजार रुपये कर दी। एसपी ने पुलिस लाइंस सभागार में गिरफ्तार आरोपियों के बारे में मीडिया को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed