फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   विकास भवन परिसर में जल्द बढ़ेगी मूलभूत सुविधा

विकास भवन परिसर में जल्द बढ़ेगी मूलभूत सुविधा

Fri, 14 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में जल्द बढ़ेगी मूलभूत सुविधा
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के पचेहरी मोहल्ले में बने विकास भवन परिसर में जल्द ही मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ ही सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। शासन की सहमति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य का आगणन भेजकर 13 करोड़ 21 लाख 12 हजार रुपये आवंटित करने का अनुरोध किया है। धनराशि मिलते ही विकास भवन परिसर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


विकास भवन में कई कार्यालयों का संचालन शुरू होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। अब सुविधाएं उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने अनुसचिव उत्तर प्रदेश शासन रमेश चंद्र मिश्र को पत्र भेजकर विकास भवन परिसर में सुविधाओं की बढ़ोत्तरी कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के पत्र पर शासन से मंजूरी मिलने के बाद अनुसचिव ने डीएम को पत्र भेजकर पूर्व आगणन के सापेक्ष प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का उपभोग प्रमाणपत्र व गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट के साथ ही अवशेष कार्यों की अनुमानित आगणन की रिपोर्ट मांगी थी। विकास भवन में सुविधाओं की बढ़ोत्तरी व सौंदर्यीकरण की मंजूरी मिलने के बाद डीएम शकुंतला गौतम ने लोक निर्माण विभाग से इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान प्रचलित दर पर तैयार आगणन में सुविधाओं की बढ़ोत्तरी व सौंदर्यीकरण पर 13 करोड़ 21 लाख 12 हजार रुपये खर्च आने की बात कही गई है। पीडब्ल्यूडी से डीपीआर मिलने के बाद डीएम ने शासन से शीघ्र धनावंटन करने का अनुरोध किया है। शासन द्वारा प्रशासनिक/वित्तीय स्वीकृति मिलते ही विकास भवन के सौंदर्यीकरण व सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का काम शुरू होगा।

डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि, पूर्व में विकास भवन निर्माण का कार्य कर चुकी उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की निर्माण इकाई फैजाबाद को फिर नामित किया गया है। नामित कार्यदायी संस्था से स्वीकृत कार्यों की ड्राइंग व मानचित्र तैयार करा लिया गया है। शासन से अनुमानित आगणन की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद काम पूरा कराया जाएगा।


ये होंगे काम
धन आवंटन के बाद विकास भवन में मिट्टी भराई, लवण युक्त मिट्टी ट्रीटमेंट, आंतरिक सड़कें, नाली निर्माण, बाउंड्रीवाल, गेट रैंप, वाहन स्टैंड, जनरल पार्किंग, ओवरहेड टैंक, वाह्य विद्युतीकरण, फायर फाइटिंग, फरियादी विश्रामालय तथा पार्क विकसित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed