फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे एक हजार किसान

ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे एक हजार किसान

Mon, 11 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे एक हजार किसान
ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरण में
विज्ञापन

शामिल होंगे एक हजार किसान
क्रासर
तहसीलदार ने सभी बीडीओ व राजस्व निरीक्षकों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी फसली ऋण मोचन योजना के तहत 13 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में किसानों को ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम की अनुपस्थिति में सोमवार को तहसीलदार महेंद्र श्रीवास्तव ने तहसील स्थित सभी ब्लॉकों के बीडीओ व राजस्व निरीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र से एक हजार काश्तकार ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कहा कि सभी बीडीओ व राजस्व निरीक्षक सूची में चिह्नित किए गए किसानों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अवगत कराएं। साथ ही किसानों को ग्रामवार सूचीबद्ध कर वाहनों से लाने व पहुंचाने की व्यवस्था करें। तहसीलदार ने कहा कि सूची के अनुसार मंगलवार देर शाम वाहन चिह्नित स्थानों पर पहुंच जाएंगे। नामित कर्मी किसानों को बुधवार सुबह आठ बजे वाहन से कार्यक्रम स्थल तक ले जाएगा और प्रमाण पत्र वितरित होने के बाद उसी वाहन से किसानों को वापस घर छोड़ेगा। तहसीलदार ने बताया कि तहसील कर्मियों के साथ ही विकास विभाग के कर्मियों को ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरण कार्य के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed