फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कम मजदूरी मिलने पर फैक्ट्री के सामने धरने पर बैठे मजदूर

कम मजदूरी मिलने पर फैक्ट्री के सामने धरने पर बैठे मजदूर

Tue, 08 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
कम मजदूरी मिलने पर फैक्ट्री के सामने धरने पर बैठे मजदूर
कम मजदूरी मिलने पर फैक्ट्री के सामने प्रदर्शन
विज्ञापन


फोटो संख्या-20
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर। द बेस्ट इंडिया पावर एक्यूपमेंट (वाइप) के मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर काम के बदले मजदूरी कम देने का आरोप लगाकर मंगलवार को काम बंद कर गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। धरने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम मुसाफिरखाना अभय कुमार पांडेय के समझाने-बुझाने पर मजदूरों ने धरना खत्म किया। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री की ओर से उन्हें आठ घंटे काम के बदले मात्र 117 रुपए की मजदूरी दे जाती है। इतनी कम मजदूरी मंहगाई के हिसाब से उचित नहीं है। मजदूरों ने इसे बढ़ाकर करीब 400 रुपये किए जाने की मांग की। इस मामले में कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मो. जमीर ने कहा कि मजदूर हमारे परिवार के सदस्य हैं। कंपनी इनकी मांगों पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed