{"_id":"5c9527bebdec221461125aea","slug":"181553278910-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीजे रखने के विवाद में अधेड़ की पिटाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीजे रखने के विवाद में अधेड़ की पिटाई, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद में पिटाई से बुजुर्ग की जान गई
सुल्तानपुर। होलिका दहन के पूर्व बुधवार शाम सियराभारी गांव में डीजे रख रहे एक युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। युवक को बचाने दौड़े बाबा को भी हमलावरों ने डंडे से पीट दिया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमकि उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन बुजुर्ग को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिवारीजनों ने शव दफनाने से इन्कार कर दिया तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस के समझाने पर परिवारीजन शांत हुए और शुक्रवार को शव को दफनाया।
जयसिंहपुर क्षेत्र के सियराभारी गांव में बुधवार शाम राम निहोर निषाद का पोता सत्यजीत निषाद परिवारीजनों के साथ होली की तैयारी कर रहा था। देर शाम करीब सात बजे सत्यजीत एक भूखंड पर डीजे लगा रहा था। परिवारीजनों के मुताबिक महेंद्र यादव व चार-पांच अन्य लोगों ने डीजे रखने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान महेंद्र यादव आदि ने सत्यजीत निषाद पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सत्यजीत की चीख-पुकार सुनकर उसके बाबा राम अचल (75) और मां लाल देवी (40) पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। पिटाई से राम अचल को गंभीर चोटें आईं।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम अचल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन राम अचल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सत्यजीत की तहरीर पर महेंद्र, सुरेंद्र, कुरेंद्र पुत्रगण नन्हकू यादव व किशन कुमार पुत्र राम लगन यादव और करिया यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।