{"_id":"5c02ccb9bdec2241b3027499","slug":"181543687353-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद-बीज की 28 दुकानों पर छापेमारी, नमूने सात नमूने जांच को भेजे
गौरीगंज। नकली उर्वरक व बीज बिक्री की शिकायत पर शनिवार को जिला कृषि अधिकारी ने क्षेत्र में 28 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान सात दुकानों से बीज व उर्वरक (खाद) के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस छापामारी से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
यह कार्रवाई क्षेत्र में नकली खाद व बीज की बिक्री होने की शिकायतों पर की गई। इस गोरखधंधे को रोकने के लिए डीएम शकुंतला गौतम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने शनिवार को गौरीगंज, पूरबगांव, काजीपट्टी, रामगंज, कमलानगर और शाहगढ़ बाजार की 28 दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकानों पर स्टॉक के साथ ही अभिलेखों की जांच की।
जिला कृषि अधिकारी ने कई दुकानों से बीज व खाद के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ व अन्य प्रयोगशालाओं में भेजा है। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त करने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। छापेमारी से तहसील क्षेत्र के खाद व बीज विक्रेताओं में हड़कंप मचा है। कई दुकानदार भाग खड़े हुए।