फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अमेठी की वॉलीबाल टीमों को सौगात देंगे राहुल गांधी

अमेठी की वॉलीबाल टीमों को सौगात देंगे राहुल गांधी

Wed, 28 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमेठी की वॉलीबाल टीमों को सौगात देंगे राहुल गांधी
अमेठी की वॉलीबाल टीमों को राहुल गांधी देंगे बाल व नेट
विज्ञापन

गौरीगंज। अमेठी क्षेत्र में नियमित अभ्यास करने वाले वॉलीबाल क्लबों को राहुल गांधी की ओर से वर्ष में तीन बार निशुल्क बॉल और नेट दिया जाएगा। इसके लिए राजीव गांधी वॉलीबाल क्लब की ओर से टीमों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव गांधी वॉलीबाल क्लब ने एक योजना तैयार की है। उसके तहत लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण व नगरीय इलाके में नियमित अभ्यास करने वाली टीमों को वर्ष में अधिकतम तीन बार निशुल्क वॉलीबाल व नेट दिया जाएगा। इसके लिए राजीव गांधी वॉलीबाल क्लब नियमित अभ्यास करने वाले सभी क्लबों से संबद्धता फॉर्म भरवा रहा है।
विज्ञापन


संबद्धता फॉर्म में उल्लिखित शर्तों को आधार मानें तो यह लाभ प्रत्येक ग्राम पंचायत की अधिकतम दो व नगरीय क्षेत्र की अधिकतम चार टीमों को मिलेगा। उनमें अधिकतम 30 वर्ष आयु वर्ग के 15 खिलाड़ी शामिल होंगे। संबद्धता फॉर्म में सभी खिलाड़ियों के नाम के साथ उनका मोबाइल नंबर भी मांगा गया है। पंजीकरण की वैधता एक जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2019 तक रहेगी। क्लब सदस्य के स्टेट या नेशनल टीम में सेलेक्ट होने पर उसे राजीव गांधी वॉलीबाल क्लब की ओर से मुफ्त किट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed