{"_id":"5a6384754f1c1b7d268b5900","slug":"181516471413-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में व्यवसायी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में व्यवसायी समेत दो की मौत
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में व्यवसायी समेत तीन की मौत
सुल्तानपुर। सड़क हादसों में एक व्यवसायी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोसाईगंज क्षेत्र के सोनारा गांव निवासी रूपेश श्रीवास्तव (45) का भटमई चौराहे पर मडिकल स्टोर है। रूपेश शुक्रवार शाम छह बजे दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। डीहढ़ग्गूपुर आईटीआई के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल रूपेश को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रूपेश की मौत से शनिवार को बाजार बंद रही।
उधर क्षेत्र के गड़ौरा गांव के समीप शुक्रवार दोपहर पुआल लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रमेश सोनी (25) निवासी बनमई, गोसाईगंज को मृत घोषित कर दिया। गांव के ही धनंजय सिंह (24) व वैभव मिश्र (18) का उपचार चल रहा है।
कादीपुर क्षेत्र में गौरा बीबीपुर निवासी राम स्वरूप सिंह (58) गत बृहस्पतिवार की शाम पैदल बाजार की तरफ जा रहे थे। उन्हें तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया जहां शनिवार सुबह राम स्वरूप की मौत हो गई।