फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   फूट डालो-राज करो की नीति पर कार्य कर रही भाजपा: पल्लवी

फूट डालो-राज करो की नीति पर कार्य कर रही भाजपा: पल्लवी

Tue, 12 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
फूट डालो-राज करो की नीति पर कार्य कर रही भाजपा: पल्लवी
फूट डालो-राज करो की नीति पर
विज्ञापन

कार्य कर रही भाजपा: पल्लवी
क्रासर
अपना दल ने रोहनी खोजगीपुर में किया किसान सम्मेलन
फोटो संख्या-45/46
अमर उजाला ब्यूरो
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। भाजपा फूट डालो-राज करो की नीति के साथ कार्य कर रही है। केंद्र सरकार झूठ और मन की बात बोलकर किसानों को बर्बाद करना चाहती है। सरकार ऐसी नीतियां बना रही है, जिससे किसान अपनी किसानी छोड़कर पलायन करने को मजबूर हो जाएगा। ये बातें अपना दल (कृष्णा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहीं। वे मंगलवार को क्षेत्र के रोहनी खोजगीपुर में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद बाद भी भाजपा अपने वादों को पूरा नहीं कर सकी है।
भाजपा की सरकार बनने के बाद किसान खुश था कि कृषि आयोग का गठन होगा और उन्हें 50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य मिलेगा। अपने वादे को पूरा करने के बदले भाजपा ने मवेशियों को साजिश के तहत खेतों में छोड़कर कृषि को चौपट करवाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंकड़ों पर गौर करें तो भाजपा के शासनकाल में किसानों की आत्महत्या डेढ़ गुना बढ़ी है। देश-दुनिया को खिलाने वाला किसान आज अन्न के लिए तरस रहा है। भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसानों को मजदूरी करनी पड़ेगी। सम्मेलन को राष्ट्रीय प्रवक्ता आरबी पटेल, प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, संगठन प्रमुख आनंद हीराराम पटेल, प्रदेश महासचिव शकील आरफी, धर्मदेव व मंडल अध्यक्ष सुरेश टाइगर ने भी संबोधित किया इससे पूर्व कार्यक्रम में इलाहाबाद छात्र नेता आलोक रंजन यादव ने अपना दल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रामपति सिंह पटेल, त्रिलोकी नाथ पटेल, राजमाने पटेल, राजनाथ पाल, राजबहादुर पटेल, राम उदय पटेल समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन पटेल व संचालन सुरेंद्र पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed