फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दिनदहाड़े लूटपाट

दिनदहाड़े लूटपाट

Fri, 07 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े लूटपाट
दिनदहाड़े किराने की दुकान में लूटपाट
विज्ञापन

- एक लुटेरा लोगों ने दबोचा, दूसरा फरार
- पूछताछ में जुटी पुलिस
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। पारा बाजार में दिनदहाड़े एक किराना स्टोर में घुसकर लूटपाट कर रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा बाइक छोड़कर भाग निकला। आरोपी की पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। उम्मीद है कि आरोपी ने क्षेत्र की कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा बाजार में मानिक लाल अग्रहरि की किराने की दुकान है। दोपहर में मानिक लाल का बेटा निखिल दुकान पर बैठा था। तभी बाइक सवार दो युवक दुकान पहुंचे। दोनों ने निखिल से कुछ सामान मांगा। निखिल जैसे ही सामान लाने दुकान के अंदर बने स्टोर रूम में गया, दोनों युवकों ने कैश काउंटर में रखा रुपया निकालने लगे। इस दौरान निखिल आ गया, उसने आपत्ति की तो दोनों युवक उससे भिड़ गए। निखिल ने शोर मचाया तो दोनों युवक बाहर खड़ी बाइक की तरफ भागे। इस दौरान आसपास के दुकानदारों ने दौड़कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा बाइक छोड़कर भाग गया। लोगों ने युवक की पिटाई कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एसपी सिंह पुलिस टीम के साथ बाजार पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर फरार युवक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। इस बाबत एसओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र में हुई कई अन्य वारदातों में भी शामिल हो सकता है। घटना का खुलासा शनिवार को किया जाएगा। हालांकि दुकान से कितना रुपया गया है इसकी जानकारी किसी ने नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed