फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रसाधन निर्माण की धीमी प्रगति पर लगाई फटकार

प्रसाधन निर्माण की धीमी प्रगति पर लगाई फटकार

Fri, 07 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रसाधन निर्माण की धीमी प्रगति पर लगाई फटकार
प्रसाधन निर्माण की धीमी
विज्ञापन

प्रगति पर लगाई फटकार
क्रासर
सीडीओ ने बैठक कर की निर्माण प्रगति की समीक्षा
चयनित गांवों को 15 जुलाई तक ओडीएफ का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-23
गौरीगंज। जिले को ओडीएफ कराने की मुहिम में जुटी सीडीओ ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रसाधन निर्माण की प्रगति जानी। समीक्षा के दौरान गड्ढा खोदकर तैयार होने के बावजूद लाभार्थियों को धनराशि नहीं मिलने तथा जून में ओडीएफ के लिए चयनित 10 गांवों में निर्माण पूरा नहीं होने से नाराज सीडीओ ने संबंधित को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने संबंधित एडीओ को चयनित गांवों में हर रोज भ्रमण कर तैयार गड्ढे वाले लाभार्थियों को तत्काल धनराशि उपलब्ध कराने तथा डीपीआरओ को जून में ओडीएफ होने वाले गांवों को 15 जुलाई तक वाह्य प्रसाधन मुक्त करने का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे बृहस्पतिवार शाम डीपीआरओ के साथ ही जिले के समस्त एडीओ पंचायत, खंड प्रेरक, पंचायत सचिव प्रथम चरण में ओडीएफ के लिए चयनित 10 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के साथ चार चरणों में ट्रिगरिंग किए गए गांवों में प्रसाधन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मौजूद ग्राम प्रधानों ने बताया कि लाभार्थियों की ओर से गड्ढा तैयार करने के बावजूद उन्हें धनराशि नहीं मिलने से प्रसाधन निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इससे नाराज सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सभी एडीओ पंचायत को स्वयं स्थल का सत्यापन कर गड्ढा खोदने वाले लाभार्थियों का सत्यापन कर तत्काल उन्हें निर्माण के लिए धनराशि मुहैया कराने का निर्देश दिया। डीपीआरओ को जून में ओडीएफ करने के लिए चयनित 10 गांवों को हर हाल में 15 जुलाई तक ओडीएफ कराने का अंतिम अवसर दिया। कहा कि आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी चाहे वह जिला स्तरीय अधिकारी ही क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed