फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   17,793 families will get permanent houses.

Sultanpur News: 17,793 परिवारों को मिलेगा पक्का मकान

Mon, 12 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 12 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
17,793 families will get permanent houses.
सुल्तानपुर। जिले में कमजोर वर्ग के छतविहीन 17,793 परिवारों के पक्के मकान का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शासन ने जिले को 17,793 आवासों का लक्ष्य आवंटित किया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने पात्रता के आधार पर सभी 14 ब्लॉकों में आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन


अब तक 60 आवासों को स्वीकृति मिल चुकी है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र को घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह धनराशि तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। पहली किस्त में 40 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद पहली किस्त से कराए गए कार्य की प्रगति के आधार पर दूसरी किस्त में 70 हजार रुपये दिए जाएंगे। दोनों किस्तों की धनराशि से निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद तीसरी और अंतिम किस्त के रूप में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घरों में पंचायतीराज विभाग की ओर से शौचालयों का निर्माण भी कराया जाएगा। आवासों के लक्ष्य का आवंटन होने से उन गरीब परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके पास अब तक अपना पक्का मकान नहीं है।

प्रभारी परियोजना निदेशक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों को पात्रों को जल्द से जल्द आवास आवंटित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed