{"_id":"5a5f85994f1c1b82268b4e24","slug":"171516209561-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लापरवाही पर चार कर्मियों के वेतन पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लापरवाही पर चार कर्मियों के वेतन पर लगाई रोक
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापरवाही पर चार कर्मियों का वेतन रोका
अमेठी। भेटुआ ब्लॉक के राजापुर कल्यान गांव में मंगलवार देर शाम लगी चौपाल में जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने कार्यों में लापरवाही मिलने पर कानूनगो सहित चार कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी।
चौपाल में बिंदुवार समीक्षा के दौरान गांव में मृत चार कृषकों की वरासत नहीं होने का मामला प्रकाश में आया। डीएम ने कानूनगो राजकुमार और लेखपाल जमशेद अंसारी से पूछा तो वे जवाब नहीं दे सके। वहीं, मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगी बीएलओ रीना यादव और तेज कुमारी ने अब तक कोई फॉर्म नहीं भरवाया था। न ही मतदाता सूची गांव के सार्वजनिक स्थल पर पढ़कर सुनाई गई थी। डीएम ने कानूनगो, लेखपाल और दोनों बीएलओ की लापरवाही पर उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही ग्रामीणों की शिकायत पर कोटेदार के विरुद्ध एसडीएम प्रियंका सिंह को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम ने रात 12 बजे तक गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को निस्तारित कराया।