{"_id":"59b6bdb54f1c1bfc7f8b605e","slug":"171505148341-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में अवैध रूप से संबद्ध हैं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में अवैध रूप से संबद्ध हैं शिक्षक
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों में अनियमित ढंग से संबद्ध हैं शिक्षक
कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी बीआरसी पर डटे सह समन्वयक
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शासन से अटैचमेंट व्यवस्था समाप्त करने के निर्देश के बाद भी जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में अभी भी अनियमित ढंग से शिक्षक संबद्ध हैं। एबीआरसी एवं एनपीआरसी भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर शिक्षकों को अन्य विद्यालयाें से संबद्ध कर रहे हैं।
परिषदीय विद्यालयों में शासन का निर्देश कोई मायने नहीं रखता है। लगभग छह माह पूर्व शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने जिले के सभी शिक्षकों, अंशकालिक अनुदेशकों, अनुचरों एवं शिक्षामित्रों का अटैचमेंट समाप्त कर दिया था। बावजूद इसके अभी भी कई विद्यालयों में अटैचमेंट का खेल जारी है। बिना लिखा-पढ़ी के अटैचमेंट करने का नया फार्मूला बेसिक शिक्षा विभाग में चल रहा है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी ब्लॉक संसाधन केंद्रों का मोह नहीं छोड़ पा रहे एबीआरसी एवं एनपीआरसी इस खेल में शामिल हैं। निजी स्वार्थों के चलते शिक्षक भी इसकी मुंहमांगी कीमत चुका रहे हैं।
इनसेट:
जांच कर होगी कार्रवाई : बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने का आदेश जारी किया गया था। बावजूद इसके अगर कोई शिक्षक अथवा कर्मचारी पूर्ववत अटैचमेंट की व्यवस्था पर कार्य कर रहा है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मौखिक रूप से विद्यालयों से संबद्ध किए जाने के मामले प्रकाश में आने पर संबंधित के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।