फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जिले में जल्द शुरु होगा वृद्धाश्रम का संचालन

जिले में जल्द शुरु होगा वृद्धाश्रम का संचालन

Sun, 06 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
जिले में जल्द शुरु होगा वृद्धाश्रम का संचालन
अमेठी में जल्द खुलेगा वृद्धाश्रम
विज्ञापन

क्रासर
असैदापुर में लिया गया किराए का मकान
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शासन के निर्देश पर जिले में वृद्धाश्रम संचालित करने की कवायद पूरी कर ली गई है। शासन से नामित संस्था ने जिला समाज कल्याण विभाग की सहमति पर असैदापुर गांव में आश्रम संचालन के लिए एक मकान भी किराए पर लिया है। वृद्धाश्रम में 135 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था रहेगी।
शासन ने बीते दिनों जिला प्रशासन को पत्र भेजकर 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनके पास स्वयं के भरण पोषण के लिए वृद्घाश्रम संचालित करने का निर्देश दिया था। शासन की ओर से स्वैच्छिक संस्था जेपीएस फाउंडेशन को जिले में वृद्धाश्रम संचालित करने के लिए नामित भी किया गया है। संस्था को जिला समाज कल्याण अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सरकारी भवन का निर्माण नहीं होने तक 135 बुजुर्गों के रहने की क्षमता का मकान किराए पर लेकर संचालन करने का निर्देश दिया गया है। समाज कल्याण अधिकारी ने असैदापुर गांव के समीप निर्माणाधीन महिला थाना के समीप एक मकान में आश्रम संचालन की सहमति दे दी है। सहमति के बाद विभाग ने मानक पूरा करने वाले बुजुर्गजनों से आवेदन मांगा है। आवेदन आने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम के अनुमोदन के बाद जिले में वृद्धाश्रम का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
अब तक आए 35 आवेदन
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया ने बताया कि अब तक कुल 35 आवेदन आ चुके हैं। कहा कि बुजुर्ग जिला समाज कल्याण कार्यालय के साथ ही जिले के सभी विकास खंड, तहसील मुख्यालय व नगर निकाय कार्यालयों पर आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed