{"_id":"595fbe594f1c1ba7308b45a7","slug":"171499446873-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमझिम फुहारों ने भिगोया
क्रासर
फोटो संख्या-18
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में बारिश होने से किसानों ने धान की रोपाई में तेजी ला दी है। किसान दलहनी व तिलहनी फसलों की बोआई में जुटे हैं। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय रिमझिम बारिश की फुहारों ने लोगों को भिगो दिया। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है।
शुक्रवार को सुबह के समय से ही आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों की गर्मी से राहत मिल गई। शाम के समय शहर समेत ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश की फुहारों ने लोगों को भिगो दिया। कुड़वार नाका निर्माणाधीन फ्लाईओवर, रोडवेज, गोलाघाट, विवेकनगर, दरियापुर, नयानगर, शास्त्रीनगर समेत अन्य जगहों पर सड़कों पर कीचड़ जमा हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। उधर, किसानों ने मौसम अनुकूल पाकर धान की रोपाई में तेजी ला दी है। किसान दलहनी व तिलहनी फसलों की बोआई में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।