फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1700 crore forelane ignored in standards

1700 करोड़ रुपये के फोरलेन मार्ग में मानकों की अनदेखी

Fri, 09 Aug 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
1700 crore forelane ignored in standards
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन के दूसरे खंड के निर्माण में फिर गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा है। निर्माण के दौरान सडक़ व ड्रेन के बीच एक से डेढ़ फिट कंपनी ने जगह छोड़ दी है।
विज्ञापन

ये खाली जगह अब मिट्टी व ईंट-पत्थरों से भरी जा रही है। ड्रेन व सड़क के बीच जगह छोड़े जाने से यातायात संचालन के दौरान दुर्घटना की आशंका बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

सूबे की राजधानी लखनऊ से वाराणसी को फोरलेन से जोडने के लिए सुल्तानपुर से वाराणसी तक दूसरे खंड का निर्माण चल रहा है। निर्माण के दौरान पयागीपुर से लेकर लोहरामऊ के बीच में कई जगहों पर कंपनी ने मानक को दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी फर्म फोरलेन व ड्रेन के बीच में एक तरफ करीब एक से डेढ़ फिट की जगह कई जगहों पर छोड़ दी है। छूटी हुई जगह को लेन की तरह कंक्रीट नहीं बनाए जाने से अब उसमें मिट्टी व ईंट-पत्थर भरने लगे हैं।
तकनीकी जानकारों की मानें तो निर्माण के दौरान खाली जगह एक साथ कंक्रीट नहीं किए जाने से अब उसमें उतनी मजबूती से कंक्रीट किया जाना संभव नहीं है। छूटी कंक्रीट नहीं होने से यातायात संचालन के दौरान भारी वाहनों का आवागमन शुरू होते ही दुर्घटना की आशंका बढ़ती जा रही है।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एसबी सिंह का कहना है कि कंक्रीट रोड व ड्रेन के बीच में जगह नहीं छोड़ी जानी चाहिए। प्रकरण की जानकारी नहीं है। इंजीनियरों को मौके पर भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed