{"_id":"5c06cfdcbdec221c8f68bc92","slug":"161543950300-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, पल्लेदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, पल्लेदार घायल
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्ला व्यवसायी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात बाइक सवार गल्ला व्यवसायी और पल्लेदार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में व्यवसायी की मौत हो गई। पल्लेदार को मामूली चोट आई है।
जयसिंहपुर क्षेत्र के अमदेवा गांव निवासी राज बहादुर यादव का पुत्र अनिल यादव उर्फ लल्लू यादव (25) मोतिगरपुर के पांडेयबाबा बाजार में अनाज का थोक व्यवसाय करता था। दुकान के पास ही अनिल एक टेंट हाउस भी चलाता था। सोमवार देर रात अनिल दुकान बंद करके पल्लेदार राजेश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मोतिगरपुर क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि राजेश को मामूली चोटें आईं। राजेश ने अनिल को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। अनिल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन अनिल को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो व्यवसायी ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
सात माह पहले हुई थी शादी
अनिल की शादी छह मई 2018 को ममता के साथ हुई थी। घर में अभी शादी की खुशी का माहौल चल ही रहा था कि अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।