फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पेड़ काटने के मामले में तीन पर केस

पेड़ काटने के मामले में तीन पर केस

Thu, 31 Aug 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पेड़ काटने के मामले में तीन पर केस

विज्ञापन

पेड़ काटने के मामले में तीन पर केस
फोटो भी है

कादीपुर। अधिवक्ता सभागार के बगल स्थित हरे आम का पेड़ चोरी से कटवाने के आरोप में बार सचिव सहित तीन लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने काटी गई लकड़ी को कब्जे में ले लिया।
तहसील के अधिवक्ता सभागार के बगल स्थित आम के पेड़ कटाने के मामले में नायब नाजिर कृष्ण कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने बार के सचिव अमित कुमार उपाध्याय, कोतवाली के बनकेगांव के प्रवेश कुमार सिंह व जगदीशपुर गांव के राजितराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर राजितराम को गिरफ्तार कर काटी गई लकड़ी को कब्जे में ले लिया। बार सचिव अमित उपाध्याय का कहना है कि स्थानीय प्रशासन बदले की भावना से कार्यवाई करा रहा है।
विज्ञापन


छेड़खानी का मुकदमा
कादीपुर। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के एक गांव की महिला बीते 31 जुलाई की शाम सात बजे घर से बाहर गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। सीओ नवीना शुक्ला के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा देने पहुंची छात्रा हुई अचेत
कादीपुर। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर वैश्य गांव की गिरिजा स्थानीय संत तुलसीदास पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीपीएड की परीक्षा देने आई थी। परीक्षा कक्ष से वह लगभग पौने नौ बजे कॉलेज परिसर में स्थित वॉश रूम गई। जैसे ही वह बाहर निकली अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। कॉलेज के शिक्षकों ने बेहोशी की दशा में छात्रा को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed