{"_id":"59611b354f1c1baa278b45db","slug":"161499536181-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत-2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत-2
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक अदालत में 7,832 वाद निस्तारित
सुल्तानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण की सचिव सपना शुक्ला ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों ने पक्षकारों के सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में 7,832 वाद निस्तारित किया। निस्तारित हुए फौजदारी के मुकदमों में 3,73, 800 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। मोटर दुर्घटना से संबंधित वादों में 28,00,000 रुपये की क्षतिपूर्ति पीड़ित परिवार को दिलाई गई। इसके अलावा बैंकों से संबंधित 270 वादों को प्री-लिटिगेशन से निस्तारित कराकर 3,16,69,198 रुपये का समझौता कराया गया। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने 4,057 वाद और अमेठी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने 520 वाद निस्तारित किया। जिला जज प्रमोद कुमार पंचम ने राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करके मातहतों को जरूरी निर्देश दिया।