{"_id":"5d03e14e8ebc3e172c0aa5cc","slug":"15605353638-sultanpur-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक में उमड़ा महादानियों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक में उमड़ा महादानियों का हुजूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 महादानियों ने किया रक्तदान
सुल्तानपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में शुक्रवार को स्वेच्छा से रक्तदान करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।
सुबह 10 बजे से शुरू रक्तदान करने वालों का तांता दोपहर दो बजे तक लगा रहा। ब्लड बैंक में वे महादानी भी पहुंचे जिनका ग्रुप बमुश्किल मिलता है।
ब्लड बैंक के इंचार्ज ने ऐसे महादानियों का पता एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर उन्हें सुरक्षित रख लिया। इसमें खासकर ओ व बी निगेटिव ब्लड ग्रुप वाले शामिल रहे।
ब्लड बैंक ने उन्हें किसी अभावग्रस्त मरीज की आपात स्थिति में जान बचाने के लिए बुलाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में साईं स्कूल ऑफ नर्सिंग ने न सिर्फ सहयोग किया बल्कि उसके प्रिंसिपल शोभित ने रक्तदान भी किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल की सराहना की। सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन का प्रमाणपत्र दिया।