{"_id":"5d03dd888ebc3e6c6d27bb0f","slug":"156053439720-sultanpur-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम क़े वॉलीबाल कोर्टी में शिलापट लगाने को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम क़े वॉलीबाल कोर्टी में शिलापट लगाने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉलीबाल कोर्ट में शिलापट लगाने को लेकर विवाद
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के वॉलीबाल कोर्ट के जीर्णोद्धार के कार्य के शिलापट लगाने को लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी व नगर पालिका के ठेकेदार के बीच कहासुनी हो गई।
शिलापट में खेल विभाग का नाम लिखाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। इसी विवाद को लेकर वॉलीबाल कोर्ट में किसी ने ताला बंद कर दिया था। हालांकि शुक्रवार को ताला खोलकर कोर्ट के पास शिलापट लगाया गया।
पिछले दिनों नगर पालिका की ओर से शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए वॉलीबाल कोर्ट के ग्राउंड डवलपमेंट समेत अन्य कार्य कराए गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नगर पालिका की ओर से कराए गए कार्यों का शिलापट लगाने को लेकर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने जिला क्रीड़ा अधिकारी से वार्ता की। इस शिलापट पर नगर पालिका के स्थान पर खेल विभाग लिखने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।
ठेकेदार का कहना था कि कार्यदायी संस्था की ओर कार्य का जिक्र शिलापट में होना चाहिए। इसके लिए खेल विभाग के अधिकारियों ने इंकार कर दिया। चर्चा है कि बृहस्पतिवार को वॉलीबाल कोर्ट में किसी ने ताला बंद कर दिया था।
हालांकि शुक्रवार को फिर वॉलीबाल कोर्ट का ताला खोलकर शिलापट की स्थापना का कार्य कराया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन बंद मिला।