फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सीएम की बैठक के बाद रौ में आया पुलिस और प्रशासन

सीएम की बैठक के बाद रौ में आया पुलिस और प्रशासन

Fri, 14 Jun 2019 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
सीएम की बैठक के बाद रौ में आया पुलिस और प्रशासन
आमलोगों से जुड़े कार्यों को लेकर सचेत किए गए अधिकारी, सक्रिय हुई एंटी रोमियो टीम
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री की बैठक के बाद जिले का पुलिस व प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था समेत आमलोगों से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों को सचेत कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही जिले में वाहन चेकिंग का अभियान चलाते हुए शोहदों के खिलाफ कार्रवाई के लएि एंटी रोमियो टीम को सक्रिय कर दिया है।

एसपी ने बाकायदा व्हाट्सएप नंबर जारी करते हुए अवैध गतिविधियों की जानकारी मांगी है। जिले की कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने एवं अपराधों पर रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर सख्त निर्देश मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन हरकत में आ गया है।
विज्ञापन


सीएम की बैठक के बाद जिलाधिकारी सी इंदुमती ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, शिकायतों के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण का हवाला देते हुए डीएम ने इसमें सुधार एवं गति लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी हिमांशु कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार से वाहन चेकिंग का अभियान शुरू हो गया। साथ ही एसपी ने जिले में निष्क्रिय पड़ी एंटी रोमियो टीम को फिर सक्रिय कर दिया। टीम ने बृहस्पतिवार से ही पार्क, बस स्टाफ, रेलवे स्टेशन के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर जांच की।


बैंकों की सुरक्षा के मद्देनजर एसपी ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उन्हें ठीक कराने का आदेश संबंधित थानाध्यक्षों को दिया है।

एसपी ने जारी किया व्हाट्स एप नंबर
एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि अमूमन लोग पुलिस के डर से आसपास होने वाली आपराधिक वारदातों की शिकायत नहीं करते। लोगों के डर को समाप्त करने के लिए दो व्हाट्स एप नंबर जारी किया गया है। 9454400310, 9140912632 पर लोग किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की लिखित शिकायत व संबंधित फोटो खींचकर भेज सकते हैं। शिकायत व फोटो भेजने वाले की गोपनीयता बरकरार रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed