{"_id":"5d028c1bbdec226de7512eec","slug":"1560448017212-sultanpur-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 खंड विकास अधिकारियों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 खंड विकास अधिकारियों से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसाधन की फोटो अपलोडिंग में मनमानी पर कार्रवाई की चेतावनी
गौरीगंज (अमेठी)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित प्रसाधन के बेसलाइन सर्वे व जियो टैगिंग के साथ फोटो अपलोडिंग कार्य में लापरवाही बरतना जिले के 12 बीडीओ को भारी पड़ा। समीक्षा के दौरान 7,604 प्रसाधन की फोटो अपलोड नहीं होने का मामला प्रकाश में आया।
बीडीओ की लापरवाही से नाराज सीडीओ ने सभी से जवाब तलब करते हुए तीन दिन में शत-प्रतिशत फोटो वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया है। सीडीओ ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा फोटो अपलोड नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
केंद्र व प्रदेश सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही बरतना जिले के 12 बीडीओ को भारी पड़ा। बृहस्पतिवार को सीडीओ प्रभुनाथ ने स्वीकृत, निर्माण व बेसलाइन सर्वे, जियो टैगिंग व फोटो अपलोडिंग की समीक्षा की।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान बहादुरपुर ब्लॉक में 548 प्रसाधन, भादर ब्लॉक में 552 प्रसाधन, भेटुआ ब्लॉक में 112 प्रसाधन, गौरीगंज ब्लॉक में 531 प्रसाधन, जगदीशपुर ब्लॉक में 199 प्रसाधन, जामों ब्लॉक में 753 प्रसाधन, मुसाफिरखाना ब्लॉक में 465 प्रसाधन, संग्रामपुर ब्लॉक में 968 प्रसाधन, शाहगढ़ ब्लॉक में 1,177 प्रसाधन, शुकुल बाजार ब्लॉक में 932, सिंहपुर ब्लॉक में 1,363 व तिलोई ब्लॉक में चार प्रसाधन की फोटो वेबसाइट पर अपलोड नहीं मिली।
बीडीओ की ओर बरती जा रही लापरवाही से नाराज सीडीओ ने सभी को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में शत-प्रतिशत प्रसाधन का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अवशेष प्रसाधन मानक के अनुरूप पूरा करवाने तथा फोटो अपलोड करवाने का आदेश दिया है। सीडीओ ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा प्रसाधन निर्माण पूरा नहीं होने व फोटो अपलोड नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।