फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीनी सोने की चेन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीनी सोने की चेन

Thu, 13 Jun 2019 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीनी सोने की चेन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीनी
विज्ञापन



सुल्तानपुर। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बिरतिहा गांव निवासी ओमकार वर्मा की पुत्री सीमा बुधवार की दोपहर अपने छोटे भाई पंकज के साथ मोतिगरपुर कस्बे में बाइक से खरीदारी करने गई थी।

शाम को मोतिगरपुर से खरीदारी करने के बाद सीमा अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। मोतिगरपुर-दोस्तपुर रोड पर डींगुरपुर बनके गांव के पास एक सफेद रंग की बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश उनका पीछा करते हुए पास पहुंच गए।
विज्ञापन


इससे पहले कि सीमा कुछ समझती बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले की सोने की चेन छीन ली। छीना-झपटी में सीमा अपने भाई के साथ अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चेन छीनने के बाद बदमाश बाइक समेत दोस्तपुर रोड की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ जयसिंहपुर दलबीर सिंह ने भी घटनास्थल पर जाकर पीड़िता से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed