{"_id":"5d013afdbdec22071b38c112","slug":"156036171519-sultanpur-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक फेल हुआ रेलवे का सिग्नल सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक फेल हुआ रेलवे का सिग्नल सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक फेल हुआ रेलवे का सिग्नल सिस्टम
गौरीगंज। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर चल रहे रेल विकास निगम की ओर से कराए जा रहे कार्य के बीच बुधवार सुबह अचानक केबल कट जाने से स्थानीय रेलवे स्टेशन का सिग्नल सिस्टम फेल हो गया।
इसके चलते तीन ट्रेनों को करीब 30 मिनट तक अलग-अलग स्टेशन पर रोकना पड़ा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रेनों का संचालन मैनुअल किया गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
ट्रैक दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य को समय से पूरा कराने के लिए रेल विकास निगम की ओर से कराए जा रहे कार्य के बीच बुधवार सुबह अचानक नेटवर्क केबल कट जाने से स्थानीय रेलवे स्टेशन का सिग्नल सिस्टम फेल हो गया।
विज्ञापन
सिग्नल सिस्टम फेल होने की जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में दिल्ली-प्रतापगढ़ डाउन पद्मावत एक्सप्रेस को बनी, भोपाल-प्रतापगढ़ को जायस तथा वाराणसी-लखनऊ अप इंटरसिटी को ताला रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
ट्रेनों के अलग-अलग स्टेशन पर ठहराव के बाद सिग्नल विभाग के कर्मियों ने उसे सही करने की कोशिश शुरू की। बाद में संचालन विभाग के आदेश पर स्टेशन मास्टर ने तीनों ट्रेनों का संचालन मैनुअल किया।
इस दौरान करीब 30 मिनट तक ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। भीषण गर्मी में ट्रेन पर सवार यात्रियों के साथ स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने 30 मिनट तक सिग्लन सिस्टम फेल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि नौ बजे के बाद ट्रेनों का संचालन नियमानुसार शुरू हुआ।
कई दिन से लगातार विलंब से चल रही हावड़ा-अमृतसर अप पंजाब मेल का संचालन नियमित करने के लिए संचालन विभाग ने बुधवार को अचानक ट्रेन को निरस्त कर दिया।
ट्रेन निरस्त होने के बाद आरक्षित के साथ साधारण टिकट के यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन निरस्त होने के बाद गौरीगंज स्टेशन पर ही जहां करीब 50 आरक्षित टिकट निरस्त हुए। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने अप पंजाब मेल निरस्त होने की पुष्टि की है।