फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगी 2250 रुपये छात्रवृति

अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगी 2250 रुपये छात्रवृति

Thu, 13 Jun 2019 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलेगी 2250 रुपये छात्रवृति
ओबीसी विद्यार्थियों को मिलेगी 2250 रुपये छात्रवृत्ति
विज्ञापन


सुल्तानपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा नौ व 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से प्रतिवर्ष 2250 रुपये छात्रवृत्ति व अनुदान दिया जाएगा। शासन ने इसके पात्रता का निर्धारण कर दिया है। इसके लिए एक जुलाई से आवेदन लिए जाएंगे।

जिला पिछड़ा वर्ग से संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को डेढ़ सौ रुपये की दर से 10 माह तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसका भुगतान छात्रों के खाते में एकमुश्त 1500 रुपये होगा।
विज्ञापन


साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा नौ व 10 के छात्रों को साढ़े सात रुपये अनुदान राशि दी जाएगी। इसका भी भुगतान छात्रवृत्ति की राशि में जोड़कर एकमुश्त 2250 रुपये किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि इसके लिए एक जुलाई से10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

इसके लिए आवेदन करने वाले छात्रों के अभिभावकों की आय अधिकतम दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। बताया कि इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को विभाग की ओर से ओ लेवल व ट्रिपल सी कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पिछड़ा वर्ग के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को ओ लेवल व ट्रिपल सी का निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं को अधकिृत किया गया है।


प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षित बेरोजगारों के पात्रता की शर्त भी रखी गई है। पात्रता पूरी करने वाले शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियां प्रशिक्षण ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed