{"_id":"5d013ac9bdec22071212f05c","slug":"15603616633852-sultanpur-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकाए जाएंगे 852 परिषदीय स्कूलों के रसोईघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकाए जाएंगे 852 परिषदीय स्कूलों के रसोईघर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमकाए जाएंगे 852 परिषदीय स्कूलों के रसोईघर
गौरीगंज। मध्याह्न भोजन योजना के तहत वर्ष 2010 के पूर्व निर्मित जिले के 852 परिषदीय स्कूलों के किचन रूम की जल्द ही चमकते नजर आएंगे। जीर्ण-शीर्ण किचन की मरम्मत कराने के लिए शासन ने धनावंटन कर दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग को मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी है। शासन का पत्र मिलने के बाद बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र भेजकर स्कूलों के किचन रूम का निरीक्षण करते हुए मरम्मत का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। प्रस्ताव मिलने के बाद धनराशि स्कूलों के खाते में अंतरित करते हुए किचन रूम को दुुरुस्त करवाया जाएगा।
प्रदेश की योगी सरकार ने मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित स्कूलों के किचन रूम की मरम्मत करवाने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए निदेशक मध्याह्न भोजन योजना ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी करते हुए वर्ष 2010 के पूर्व परिषदीय स्कूलों में निर्मित किचन रूम का निरीक्षण कराते हुए मरम्मत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मरम्मत के लिए प्रत्येक किचन रूम पर अधिकतम 10 हजार रुपये खर्च करने का निर्देश देते हुए धन आवंटन कर दिया है। धनावंटन व निदेशक का पत्र मिलने के बाद बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने सभी बीईओ को पत्र जारी किया है।
इसमें वर्ष 2010 के पूर्व निर्मित जिले के 852 परिषदीय स्कूलों के किचन रूम का स्थलीय निरीक्षण कर मरम्मत का प्रस्ताव जिला समन्वयक एमडीएम अरुण त्रिपाठी के पास जमा करने को कहा है।
बीएसए ने बीईओ को अधिकतम 10 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार करने की बात कहते हुए डीसी एमडीएम को प्रस्ताव के अनुसार धनराशि अंतरित करते हुए कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। बीएसए ने किचन रूम की मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।