{"_id":"5cffed3bbdec22070352d190","slug":"156027627417-sultanpur-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में पेड़ के सहारे लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में पेड़ के सहारे लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ के सहारे लटका मिला युवक का शव
अमेठी। बाग मीरा भिटवा गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर रस्सी के सहारे नीम के पेड़ से लटका पाया गया ।
परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । परिवारीजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के बाग मीरा भिटवा मजरे रस्तामऊ गांव निवासी अलगू राम का 19 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ शाम को खाना खाकर छत पर लेटने गया था। घरवाले रिश्तेदारी में शादी होने के कारण बारात गए हुए थे।
मंगलवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने बाग में पेड़ के सहारे जगन्नाथ का शव फंदे से लटका हुआ देखा। इस दौरान बारात से उसके घर वाले भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने जगन्नाथ के परिवारीजनों को बताया कि उसके बेटे का शव बाग में लटक रहा है।
विज्ञापन
सूचना के बाद परिवारीजन भागकर बाग में पहुंच गए। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। एसओ राजकेशर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई सोमनाथ ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।