{"_id":"5cffed2ebdec22070b27524f","slug":"156027626118-sultanpur-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल
सुल्तानपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। घायलों में महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पहली घटना करौंदीकलां थाना क्षेत्र के कटघरखास गांव निवासी सुनील निषाद (18) चांदा कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर गांव निवासी बहनोई मनोज के साथ बाइक से विजेथुआ महावीरन धाम मंगलवार की सुबह दर्शन करने जा रहा था।
जैसे से ही कनरवल बाजार के पास बाइक पहुंची थी तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी । दुर्घटना में सुनील निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके जीजा मनोज (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना संत तुलसीदास पीजी कॉलेज के पास हुई। अंबेडकर नगर जनपद के भीटी थाना क्षेत्र के तेलिया पमोली गांव निवासी सुरेंद्र यादव अपनी पत्नी भानमती(32) और दो वर्षीय बेटे अंश को बाइक पर बैठाकर विजेथुआ महावीरन धाम से दर्शन कर अपने घर जा रहे थे।
वह कॉलेज के पास स्थित स्पीड ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिससे उनकी पत्नी भानमती और पुत्र अंश को चोटें आईं। मां-बेटे को सीएचसी लाया गया । अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
तीसरी घटना कोतवाली के सरैयामुस्तफा बाद बाजार की है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी मनजीत (19) बाइक से घर जा रहा था। उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। गंभीर हालत में मनजीत को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।