{"_id":"5cffecedbdec2207315b7dca","slug":"15602761969-sultanpur-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब मोबाइल मिले तो खिले लोगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब मोबाइल मिले तो खिले लोगों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायब मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे
गौरीगंज। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले की सर्विलांस सेल ने विभिन्न स्थानों से चोरी/खोए 32 मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके धारकों को सौंप दिया। महीनों पूर्व गायब मोबाइल मिलने के बाद लोगों के चेहरे खिले नजर आए।
पिछले काफी दिनों से लगातार मोबाइल खोने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सर्विलांस सेल प्रभारी विनोद यादव को ऐसे मोबाइल बरामद करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
धारकों की ओर से दिए गए शिकायती पत्रों के आधार पर उनके मोबाइल नंबर या फिर ईएमआई नंबर के आधार पर सेल की ओर से खोजबीन शुरू की गई। पिछले कई दिनों में सेल की ओर से कुल 32 मोबाइल बरामद किए गए।
विज्ञापन
इनकी बाजार में कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद होने पर धारकों को इसकी सूचना देते हुए मंगलवार को उन्हें पुलिस कार्यालय बुलाया गया।
कार्यालय सभागार में एएसपी दयाराम सरोज ने धारकों को खरीद के समय मिली रसीद पर अंकित ईएमआई नंबर का मिलान कर उन्हें उनका मोबाइल दिया तो सभी के चेहरे खिल गए।