{"_id":"5cfe9effbdec22076f512d51","slug":"15601907116-sultanpur-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार बंधु की बैठक में फिर उठा पालिका की अवैध वसूली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार बंधु की बैठक में फिर उठा पालिका की अवैध वसूली का मुद्दा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में नगर पालिका की ओर से लोडिंग, अनलोडिंग व पार्किंग स्थलों पर अवैध वसूली का मुद्दा फेिर उठा। अध्यक्षता कर रहे अपर उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका को इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारियों ने नगर में चिह्नपित पांच स्थलों के अलावा अन्य जगहों पर पार्किंग के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। साथ ही लोडिंग एवं अनलोडिंग के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली का आरोप लगाया।
इसमें पालिका पर मिलीभगत का आरोप मढ़ा। बैठक में शहर में विभिन्न मार्गों पर हुए अतिक्रमण का भी मामला उठा। बैठक में व्यापारियों ने बिजली, बैंक, सफाई समेत अन्य समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
अपर उपजिलाधिकारी विधेश ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध वसूली के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को औचक जांच करके अवैध वसूली मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों समेत व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अलीमुद्दीन, बृजेश वर्मा, नरोत्तम कनोडिया, मनोज अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।