फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जान हथेली पर रखकर रोजाना सेतु पार कर रहे राहगीर

जान हथेली पर रखकर रोजाना सेतु पार कर रहे राहगीर

Tue, 11 Jun 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
जान हथेली पर रखकर रोजाना सेतु पार कर रहे राहगीर

विज्ञापन
गोमती नदी के डेवाढ़ घाट सेतु की स्लैब टूटी

सुल्तानपुर। अकबरपुर से पट्टी- प्रतापगढ़ को जोड़ने वाले मार्ग पर कादीपुर के पास गोमती नदी पर बने डेवाढ़ घाट सेतु को रोजाना लोग जान हथेली पर रखकर पार कर रहे हैं। महीनों पूर्व टूटी सेतु की छत को लोक निर्माण विभाग मरम्मत कराने आश्वासन देता आ रहा है।

कादीपुर तहसील क्षेत्र का कादीपुर-चांदा मार्ग अकबरपुर जनपद को पट्टी होते हुए प्रतापगढ़ जिले को जोड़ता है। इस मार्ग पर कादीपुर तहसील क्षेत्र में गोमती नदी के डेवाढ़ घाट पर वर्षों पहले सेतु का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन


महीनों पूर्व सेतु की छत बीच में करीब दो फिट लंबाई-चौड़ाई में टूट गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन समेत संबंधित विभाग को दी है।

सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने सिर्फ ईंट रखकर टूटे हिस्से को इंगित करने की कोशशि की है। वाहनों के आवागमन से टूटी छत पर पड़ा लोहे का जाल एवं नीचे नदी का पानी दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीनों पूर्व सूचना दिए जाने के बाद भी आज तक सेतु की छत की मरम्मत पीडब्ल्यूडी की ओर से नहीं कराई गई। छत की मरम्मत नहीं होने एवं आवाजाही नहीं रोके जाने से रोजाना इस मार्ग से सैकड़ों चार पहिया व दो पहिया वाहन सवार जान हथेली पर लेकर गुजर रहे हैं।


आवाजाही के दौरान वाहनों का पहिया अचानक इसमें पहुंचने से लोगों की जान सूख जा रही है। मरम्मत नहीं होने बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता धर्मेंद्र कुमार अहिरवार ने बताया कि सेतु की टूटी छत की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसमें कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed