{"_id":"5a9adf6e4f1c1b641f8b88ac","slug":"151520099182-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में डूबने से बालक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में डूबने से बालक समेत दो लोगों की मौत
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबने से बालक और नदी में डूबे युवक की मौत
मुसाफिरखाना/सुल्तानपुर। होली के दिन नहर और गोमती नदी में स्नान करते समय एक बालक और एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाले। दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है।
मुसाफिरखाना क्षेत्र में पूरे मलिक मजरे भनौली निवासी रफीक का 10 वर्षीय पुत्र जीशान अलीगंज चौकी क्षेत्र के रुसहाडीह गांव में अपने नाना इसरार के यहां गया था। होली के दिन दोपहर जीशान रुसहाडीह और पूरे हीरालाल गांव के बीच से गुजरने वाली अजियाउर देई नहर में अपने चार-पांच साथियों के साथ नहाने गया था।
सभी बच्चे नहर पर बने पुल से कूद कर नहा रहे थे। उनके साथ नहर में कूदा जीशान पानी में डूब गया। जीशान को पानी में डूबते देख सभी बच्चे भाग खड़े हुए। थोड़ी देर बाद नहर के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने बच्चे का शव उतराता देखा तो इसकी सूचना परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन
दूसरा हादसा सुल्तानपुर जिले में हुआ। कोतवाली नगर क्षेत्र में मेजरगंज निवासी अमित विश्वकर्मा (28) होली का रंग खेलने के बाद दोपहर में सीताकुंड घाट पर गोमती नदी में नहाने गया था। इस दौरान अमित पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अमित को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अमित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।