फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत

सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत

Sat, 09 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत
भादर/दूबेपुर (सुल्तानपुर)। सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। छात्रा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पहली दुर्घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में शनिवार दोपहर को हुई। बाइक सवार पीर अली (65) निवासी रामनगर बनकर थाना पीपरपुर को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पीर अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व खलासी फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

दूसरी दुर्घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट के पास हुई। बाइक सवार गुफ्रान (24) व शमीम (18) निवासी हसनपुर थाना कुड़वार शहर में गैस सिलेंडर बुक कराने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों गैस बुक कराकर लौट रहे थे कि अमहट के पास तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।


लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तीसरी दुर्घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र की है। कादीपुर के अजीजपुर निवासी सभाजीत की पुत्री अर्चना (17) शनिवार सुबह साइकिल से कॉलेज जा रही थी।

रास्ते में बाइक सवार ने अर्चना को टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed