{"_id":"599721584f1c1b2a5f8b4999","slug":"151503076696-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत में धांधली की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत में धांधली की शिकायत
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत में धांधली की शिकायत
आठ ग्राम पंचायत सदस्यों ने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। लंभुआ विकास खंड क्षेत्र के परसरामपुर ग्राम सभा में प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्राम सभा में एमडीएम शेड, ह्यूम पाइप क्रय, सोलर लाइट तथा अन्य विकास कार्यों में घपले का आरोप है।
लंभुआ विकास खंड क्षेत्र के परसरामपुर ग्राम सभा में 1.35 लाख की धनराशि से एमडीएम शेड निर्माण, 1.10 लाख से ह्यूम पाइप खरीद, 22,500 से पंचायत भवन मरम्मत,1.14 लाख से सोलर लाइट लगवाने का कार्य कराया गया। हैंडपंप की मरम्मत के लिए भी एक लाख सात हजार की धनराशि खर्च हुई है। यही नहीं मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाब एवं सड़क निर्माण में भी घपले का आरोप लगाया है। खुदाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमात्मा यादव, ग्राम पंचायत सदस्य हरीश कुमार यादव, कुसुम पांडेय, सुमन, महादेव वर्मा, मिथिलेश यादव, वेद प्रकाश मिश्र, अन्नू मिश्रा आदि ने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की है। जिलाधिकारी ने जांच के बाद गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।