फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कर्जमाफी योजना के पहले चरण का सत्यापन तकरीबन पूरा

कर्जमाफी योजना के पहले चरण का सत्यापन तकरीबन पूरा

Tue, 08 Aug 2017 10:33 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी योजना के पहले चरण का सत्यापन तकरीबन पूरा
कर्जमाफी योजना के पहले
विज्ञापन

चरण का सत्यापन लगभग पूरा
क्रासर
15 हजार किसानों की फिल्टर लिस्ट तैयार
प्रशासन ने शुरू की दूसरे चरण के सत्यापन की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कर्जमाफी के दायरे में आने वाले जनपद के 72,052 कृषकों की डेटा फीडिंग की जा चुकी है। कुल कृषकों में से करीब 36,007 किसानों के आधार सीडिंग हो चुकी है। इसमें पहले चरण के अंतर्गत किसानों के सत्यापन का कार्य शुरु किया गया था। बैंक की ओर से संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम को किसानों की सूची सत्यापित करने के लिए दी गई थी। राजस्व कर्मियों के सत्यापन में खुलासा हुआ कि कई अपात्र व मृतक किसानों के नाम भी कर्ज लेने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे किसानों की अलग से सूची तैयार की गई। अब तक की सर्वे रिपोर्ट पर नजर डाली जाय तो अपात्र व मृतक किसानों की लिस्ट में 136 कृषकों के नाम शमिल किए गए हैं। विभागीय निर्देश के अनुसार पहले चरण के सत्यापन में करीब 15 हजार किसानों के नाम शामिल किए गए हैं। इनकी फिल्टर लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। फिल्टर लिस्ट में शामिल किसानों को 15 अगस्त के बाद प्रमाणपत्र देने का कार्य किया जाएगा।

इनसेट-
प्रथम चरण का सत्यापन पूर्ण
कर्जमाफी योजना के नोडल अधिकारी विनय कुमार वर्मा ने बताया कि कर्ज माफी के सत्यापन के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें शामिल किसानों के डेटा भी अपलोड किए जा चुके हैं। 15 अगस्त के बाद उन्हें प्रमाणपत्र दिए जाने की उम्मीद है। फिलहाल शासन की ओर से अभी कोई नया निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed