फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   कादूनाला

कादूनाला

Sun, 11 Jun 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
कादूनाला
बढ़ते प्रदूषण से सिमटता जा रहा कादूनाला जंगल
विज्ञापन

क्रासर
पर्यावरण पर मंडरा रहा संकट
स्मृति ने की धरोहर सहेजने की पहल
फोटो संख्या-4,5
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर (अमेठी)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पसंदीदा स्थलों में शुमार कादूनाला इलाके पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सैकड़ों वर्ष पूर्व ऋषियों-मुनियों की तपोस्थली व स्वतंत्रता संग्राम की गौरव गाथा समेटे कादूनाला क्षेत्र में बढ़ते आवागमन, निर्माणाधीन फोरलेन और प्रदूषण से जंगल सिमटता जा रहा है। इससे न सिर्फ पर्यावरण पर संकट मंडरा रहा है बल्कि जंगल में मौजूद जंगली जानवर भी पलायन कर रहे हैं। इसे सहेजने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने पहल की है। वे क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए सर्वे करवा रही हैं। खासतौर पर यहां स्थापित नारद धाम मंदिर के जीर्णोद्धार की उम्मीद है।
बॉक्स
नहीं हुई कोई पहल
स्वतंत्रत्रा संग्राम की गौरव गाथा समेटे कयाधु नदी का कछार अब कादूनाला के जंगल के रूप में है। साढ़े तीन दशक पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पांच मई 1982 (तब सांसद) को कादूनाला मृग बिहार के रूप डवलप करके जंगल के बीच सड़क, गेस्ट हाउस, डैम झूला आदि का निर्माण करवाया था। देखरेख के अभाव में अब यह जीर्ण-शीर्ण दशा में पहुंच गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
नारद धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए हुआ सर्वे
सुल्तानपुर के तत्कालीन डीएफओ रामकुमार ने जंगल के बीच बने मृग बिहार का सौंदर्यीकरण करवाया था। यह अब टूट चुका है। पिछले 24 मई को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मिलकर जंगल क्षेत्र में स्थित नारद धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण कराने के लिए सर्वे कराया था। केंद्रीय टीम के सर्वे से लोगों में नारद धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
काटे गए पेड़ के एवज में रोपित होंगे दोगुने पौधे
मुसाफिरखाना रेंज के वन क्षेत्राधिकारि संजय अवस्थी ने बताया कि जानवर पलायन नहीं कर रहे हैं। वन निगम ने जो पेड काटे थे, उसका पैसा नियमानुसार जमा कर दिया है। काटे गए पेड़ के एवज में दोगुने नए पौधे रोपित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed