फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दखलंदाजी1

दखलंदाजी1

Wed, 07 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
दखलंदाजी1
खंड विकास अधिकारियों ने एडीओ के अधिकारों को हड़पा
विज्ञापन

ग्राम निधि के संयुक्त खातों के संचालन को प्रमाणित कर रहे बीडीओ
शासन की गाइड लाइन में एडीओ पंचायत के पास ये अधिकार
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शासन की गाइड लाइन के बाद भी जिले के खंड विकास अधिकारियों ने एडीओ पंचायत के अधिकारों को हड़प लिया है। ग्राम पंचायतों के सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान का ग्राम निधि का संयुक्त बैंक खाता संचालन को प्रमाणित करने के मिले अधिकार का प्रयोग एडीओ पंचायत नहीं कर पा रहे हैं। एडीओ पंचायतों केे किनारे करके खंड विकास अधिकारी ही ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि का संयुक्त खाता संचालन को प्रमाणित कर रहे हैं।
ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान के संयुक्त ग्राम निधि खाते के संचालन को प्रमाणित करने का अधिकार शासन ने एडीओ पंचायतों को दिया है। एडीओ पंचायतों के प्रमाणित करने के बाद उसे डीपीआरओ की ओर से प्रति हस्ताक्षरित करने की व्यवस्था दी गई है। गाइड लाइन के विपरीत जिले के खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायतों के अधिकारों को हड़प लिया है। शासनादेश में कोई अधिकार न होने के बाद भी जिले के खंड विकास अधिकारी ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि के प्रधान व सेक्रेटरी के संयुक्त बैंक खाते को प्रमाणित कर रहे हैं। बीडीओ के प्रमाण के बाद ग्राम पंचायतों के खाते संचालित हो रहे हैं। हालांकि इसके विरोध में एडीओ पंचायतों ने कई बार आवाज उठाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अधिकार नहीं मिलने से एडीओ पंचायत संवर्ग में नाराजगी है। अपने अधिकारों के हनन से नाराज एडीओ पंचायत संघ ग्राम विकास से अपने को अलग करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया
एडीओ पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि कई बार इसकी आवाज उठाई गई लेकिन उच्चाधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसकी वजह से खंड विकास अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। एडीओ पंचायत संघ अधिकारों के नहीं मिलने को लेकर ही पंचायतराज विभाग को अलग करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बीडीओ के नियंत्रण में नहीं पंचायतराज कर्मी
जिला पंचायतराज अधिकारी अरविंद कुमार ने भी इसे गलत माना है। उनका कहना है कि शासन में इन्हीं सब मुद्दों को लेकर लड़ाई चल रही है। खंड विकास अधिकारियों के नियंत्रण में पंचायतराज कर्मी नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed