फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भोर में भेटुआ के खंडहर गांव पहुंचीं सीडीओ

भोर में भेटुआ के खंडहर गांव पहुंचीं सीडीओ

Wed, 07 Jun 2017 01:49 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
भोर में भेटुआ के खंडहर गांव पहुंचीं सीडीओ
खंडहर गांव में परखी
विज्ञापन

प्रसाधन निर्माण की प्रगति
क्रासर
ओडीएफ के लिए चयनित गांव का किया निरीक्षण

फोटो संख्या-24
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे मंगलवार भोर में भेंटुआ ब्लॉक के खंडहर गांव पहुंच गईं। सीडीओ ने पहले पूरे गांव का भ्रमण कर निर्मित व निर्माणाधीन प्रसाधनों का निरीक्षण किया। फिर उनके प्रयोग में लाए जाने की हकीकत से रू-ब-रू हुईं। इसके बाद सीडीओ ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करते हुए वाह्य प्रसाधन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीडीओ ने सभी ग्रामीणों को खुले में प्रसाधन नहीं जाने तथा सभी को अपने घरों पर प्रसाधन बनवाने के लिए प्रेरित किया। चौपाल के दौरान कुछ ग्रामीणों ने प्रधान व पंचायत सचिव पर गांव के सक्षम लोगों को प्रसाधन निर्माण के लिए सरकारी धनराशि देने तथा अक्षम लोगों को इस सुविधा से वंचित करने का आरोप लगाया। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ व प्रधान से गांव के अक्षम लोगों को ही प्रसाधन निर्माण के लिए सरकारी धनराशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सक्षम लोग स्वयं प्रसाधन निर्माण कराएं। इस दौरान डीपीआरओ उमाकांत पांडेय, नोडल अधिकारी बीके सिंह, बीडीओ भेटुआ, जिला समन्वयक आरपी सिंह, ऊद्धव राय, खंड प्रेरक व संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed