फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बीएड काउंसलिंग

बीएड काउंसलिंग

Wed, 07 Jun 2017 02:05 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
बीएड काउंसलिंग
नेटवर्क दिक्कत से डेढ़ घंटे
विज्ञापन

लेट शुरू हुई बीएड काउंसलिंग
क्रासर-
133 में 129 ने कराई बीएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग

फोटो संख्या-49
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में बीएड काउंसलिंग के पहले दिन अभ्यर्थियों को नेटवर्क खराब होने की समस्या से जूझना पड़ा। काउंसलिंग के लिए बने 11 काउंटरों पर प्रक्रिया नेटवर्क बाधित होने की वजह से डेढ़ घंटे बाद शुरू हो सकी। यही नहीं अभ्यर्थियों के मोबाइल पर आने वाला ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भी विलंब से आ रहा था। इससे काउंसलिंग प्रक्रिया धीमी गति से चल रही थी। बीएड काउंसलिंग के कोऑर्डिनेटर एवं केएनआईपीएसएस के प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन रैंक एक से 6500 के अभ्यर्थी बुलाए गए थे। इसमें 133 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें 129 ने अपने कागजातों की जांच कराते हुए प्रक्रिया में हिस्सा लिया। चार अभ्यर्थियों के पास जरुरी कागजात नहीं होने की वजह से काउंसलिंग नहीं कराई गई।

बॉक्स
रिजल्ट नहीं आने से नहीं हो सकी काउंसलिंग
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में इस बार स्नातक अंतिम कक्षा के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मौका दिया गया था। इनमें से काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण भी की है, लेकिन विश्वविद्यालयों के स्नातक अंतिम कक्षा के परिणाम घोषित न करने की वजह से काउंसलिंग नहीं हो पा रही है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने वाला लखनऊ विश्वविद्यालय ही स्नातक कक्षा का परिणाम घोषित नहीं कर सका है। ऐसी स्थिति में अपीयरिंग स्टूडेंट्स को प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित कराया जाना ही न्याय संगत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed