{"_id":"5936f5bd4f1c1bcf138b45b0","slug":"14967740935-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीडीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीडीपी
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 जून तक कार्यों की हो फीडिंग:डीएम
क्रासर
कलेक्ट्रेट में ग्राम पंचायत पंचायत विकास योजना की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जीपीडीपी योजना के अंतर्गत वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायतों की ओर से कराए गए कार्यों की फीडिंग 30 जून तक पूरी कर ली जाए। कार्य पूरा नहीं होने पर इसके जिम्मेदार एडीओ पंचायत होंगे। ये बातें जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने कहीं। वे सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) से संबंधित जिला स्तरीय एवं समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि कहा कि वर्ष 2016-17 में कराए गए कार्यों की फीडिंग 30 जून तक पूरी कर ली जाए। इस संबंध में एडीओ पंचायत को उत्तरदायी बनाया जाय। डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों के ग्राम पंचायत में भ्रमण दिवस का रोस्टर तैयार करें। ग्राम पंचायत सचिव सप्ताह में कम से कम एक दिन पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहकर निर्माण कार्यों की देखरेख करें। इसके लिए ग्राम प्रधानों को फोन कर क्रॉस चेकिंग की जाय कि ग्राम पंचायत सचिव रोस्टर के अनुसार उपस्थित-अनुपस्थित रहे हैं। इस दौरान जिला स्वच्छता समिति की हुई बैठक में बताया गया कि जिले के 266 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम शेड का निर्माण कराया जा चुका है। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।
जल्द पूरी कराई जाए बच्चों के यूनीफार्म की नाप
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क यूनीफार्म वितरण के नाप का कार्य 30 जून तक हर हाल में पूरा करा लिया जाए। वे सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट में आयोजित निशुल्क यूनीफार्म वितरण से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे। डीएम ने यह भी कहा कि सात जुलाई तक ड्रेस सिलाई का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। 15 जुलाई तक यूनीफार्म का वितरण सुनिश्चित किया जाय। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के सभी बच्चों को दो सेट यूनीफार्म निशुल्क वितरित कराया जाएगा।